3. Convention Line in hindi सभी प्रकार की रेखाओ की जानकारी हिंदी में |

Types-of-Lines-in-Engineering-Drawing

पिछले कुछ चैप्टर में मैं आपको ड्राइंग क्या है ? और introduction of engineering drawing and instruments और Lettering या अभिलेख क्या है ? इसके बारे में जानकारी शेयर कर चूका हूँ | आज में आपको Engineering Drawing में use होने वाली लाइन यानि की रेखाओ के बारे में बताऊंगा और इनको क्यों इस्तेमाल किया जाता है ये भी आपको पता चल पायेगा | हम आपके लिए जितना हो सके आसानी से समझाने का प्रयास करते है उम्मीद करते है आप अच्छे से समझ भी पाते है | 

Types of Lines in Engineering Drawing ? इंजीनियरिंग ड्राइंग में रेखाएं कितने प्रकार की होती है ?


INTRODUCTION :- Engineering drawing के field में lines का बहुत महत्व है | Lines के बिना कोई भी Drawing आसानी से पूरी नहीं हो सकती | Drawing एक ऐसी भाषा है जो line के द्वारा दिखाई जाती है इसलिए किसी भी parts की drawing बनाने से पहले हमे lines के बारे में पूरा ज्ञान होना चाहिए | क्योकि Engineering Drawing अलग-2 प्रकार की line का जुगाड़ है | Line I.S.I. (Indian Standard Institute) द्वारा मान्यता प्राप्त (Recommended) निम्न प्रकार होती है |


What is Line ? लाइन क्या है ?

A line is that which has length but no width and thickness. चौड़ाई व् मोटाई रहित दुरी को line कहते है |

DESCRIPTION AND USED OF VARIOUS LINES :-

Engineering Drawing Line को तीन Group में बांटा गया है | जिनका विवरण इस प्रकार है

1.Heavy Line and thick line.  ( मोटी रेखा )

2.Medium Line and Medium thick line.  ( मध्य रेखा )
3.Light line या Thin Line. (पतली रेखा )

Heavy Line की मोटाई 0.60 m.m. से 1.0 m.m. होती है |

Medium line 0.40m.m. से 0.50m.m. मोटी होती है |
Thin line की मोटाई 0.20m.m. से 0.30m.m. होती है |

Thick line या heavy line की मोटाई medium line से तीन गुणा ज्यादा होती है तथा medium line, thin line से दो गुणा मोटी होती है | सभी प्रकार की line uniform, sport और साफ होनी चाहिए |


1. Outline या Boundary Line :-

इस line का प्रयोग किसी object का बाहरी भाग दिखाने के लिए किया जाता है | यह एक thick continuous line है | इस line को खीचते समय एक बात का ध्यान रखना चाहिए | की line Dark व् आँखों  से स्पष्ट दिखाई देने वाली होनी चाहिए | इस line की मोटाई 0.60mm.से 1mm. होती है |


what-is-Outline-line

2. Center Line केन्द्र रेखा :-

यह एक medium thick continuous line है | इस line को खीचते समय एक बड़ा Dash और एक छोटे Dash को एक दुसरे के बाद बनाया जाता है और बीच में एक समान दुरी छोड़ी जाती है | बड़े dash की लम्बाई 15mm. से 30mm. होती है और छोटे dash की लम्बाई 2mm.से 3mm. होती है व् बीच में छोड़े जाने वाली जगह (space) 1mm. से 2mm. होती है | इस line का प्रयोग किसी भी object को दो भागो में बाँटने के लिए किया जाता है | इस line को खींचते समय यह line object line से 10mm. बाहर होनी चाहिए |

what-is-center-line

3. Dimension Line विमांकन रेखा या आयाम रेखा :-

यह thin continuous line है जिसकी thickness 0.20mm. से 0.30mm. होती है | इस line का प्रयोग किसी भी object का माप दर्शाने के लिए किया जाता है | जहाँ पर dimension line extension line को touch करती है वहां पर arrow head का प्रयोग किया जाता है | Extension line, dimension line से

what-is-dimension-line

4. Hidden Line Or Dotted Line छिपे हुए लाइन और बिंदुदार रेखा:-

यह line एक medium thick continuous line है जिसकी मोटाई 0.40mm. से 0.50mm. होती है | इस line का प्रयोग करते समय छोटे-2 dashes की लम्बाई 2mm. से 3mm. होती है तथा प्रत्येक dashes का gap 1mm. से 2mm. का होता है | इस line प्रयोग drawing में छुपे हुए भाग को दिखाने के लिए किया जाता है |

hidden-line-or-dotted line

5. Cutting Plane Line

यह एक Medium thick continuous line है जो line 0.40mm. से 0.50mm. मोटी होती है | किसी object को काटने के लिए cutting plane line का प्रयोग किया जाता है या किसी object का किनारा दिखाने के लिए इस line का प्रयोग किया जाता है | यह line center line की तरह होती है लेकिन इसमे अन्तर सिर्फ इतना है कि इसके दोनों किनारे dark होते है तथा छोटे dash की लम्बाई 2mm. से 3mm. होती है और बड़े dash की लम्बाई 15mm. से 30mm. होती है तथा  दोनों dash के बीच में छोड़े जाने वाला space 1mm. से 2mm. होता है |

hidden-line-or-dotted line

6. Extension Line विस्तारित लाइन:-

Thin continuous line है जो 0.20mm. से 0.30mm. मोटी होती है | Extension line का प्रयोग drawing में object की dimension को सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है | Extension line को object line से 2mm. का space छोड़कर draw किया जाता है | प्रत्येक object में extension line को dimension line से 2mm.-3mm. बाहर की तरफ draw की जाती है | Extension line कभी भी dimension line को काटनी नही चाहिए |

what-is-extension-line

7. Short Break Line :-

Short break line भी medium thick continuous line है | जो 0.40mm. से 0.50mm. मोटी होती है | इस line को free hand के द्वारा खिंची जाने वाली curved line है | जिसका प्रयोग drawing में छोटे भाग को break दिखाने के लिए किया जाता है | इस line के प्रयोग के साथ-साथ समय और drawing paper में spacing की भी बचत होती है |
short-or-break-line-kya-hai

8. Long Break Line OR Ruled Lines या Zig Zag Lines :-

यह medium thick continuous line है जो 0.40mm. से 0.50mm. मोटी होती है | यह line बड़े-2 desk में draw की जाती है | इस line को zig-zag line भी कहते है | तथा यह z आकार की होती है इस line का use किसी object की length को break में दिखाने के लिए प्रयोग किया जाता है | इसका प्रयोग भी drawing में समय और मेहनत व् drawing paper में spacing को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार long break को दिखाने के लिए किया जाता है |


long-break-line-kya hai

9. Section Line Or Hatching Line :-

यह एक Thin continuous line है जो जो 0.20mm. से 0.30mm. मोटी होती है | यह line किसी भी object के कटे हुए भाग को या hatching parts को दिखाने के लिए प्रयोग की जाती है | यह line object line के साथ आमतौर 45 डिग्री के angle पर खिंची जाती है | आवश्यकता पड़ने पर 30 डिग्री से 60 डिग्री तक के कोण पर भी draw जा सकती है और सभी line को आपस में 2mm. से 3mm. का gap छोड़कर draw की जाती है |




10. Leader Line Or Pointer Line - नेता लाइन या सूचक लाइन :-

यह एक thin continuous line है जो की एक arrow head या dotted के साथ प्रयोग की जाती है यह line वस्तु की बनावट या अन्य विवरण जैसे notes से लेकर वस्तु तक की आकृति तक बनाकर खीची जाती है | इस line को वस्तु विषय में न की drawing में notes दर्शाने के लिए किया जाता है | यह line आवश्यकता अनुसार 30 डिग्री, 45 डिग्री और 60 डिग्री के angle पर खींचकर प्रयोग की जाती है |


what-is-leader-line-or pointer-line

11. Over Head Line :-

यह एक thin chain line है | इस line का प्रयोग Drawing में Electrical line या Telephone line को दिखाने के लिए किया जाता है | यह line एक लम्बे dash और एक point के साथ दिखाई जाती है इस line की thickness 0.20mm. से 0.30mm. होती है |

12. Ditto Line :-

यह एक Medium Thin Continuous line है जो 0.40mm. से 0.50mm.  मोटी होती है | इस प्रकार की line को प्रयोग करने में Short Double Dashes प्रयोग किए जाते है | Short Double Dash की लम्बाई 3mm. तथा इसके बीच में छोड़े जाने वाला gap 1mm. होता है और double dash के बीच की लम्बाई 5mm. रखी जाती  है | इस line का प्रयोग किसी वस्तु के shape and size के विवरण को बार-बार दर्शाने के लिए प्रयोग की जाती है |

13. Construction Line (बनावटी रेखा) :-

यह Thin continuous line है जो 0.20mm. से 0.30mm. मोटी होती है | Object की रचना के लिए यह line प्रयोग की जाती है | किसी object को पूरा करने से पहले उसकी Boundary line खीची जाती है |

14. Projection Line अनुमान रेखा :-

यह एक thin continuous line है जो 0.20mm. मोटी होती है जो किसी object का size किसी दूसरी जगह पर ले जाने के लिए किया जाता है |

एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ