4.1 Geometrical Constructions In Hindi ज्यामितीय निर्माण चैप्टर की पूरी जानकारी हिंदी में |

geometrical-constructions-mechanical

INTRODUCTION :-  Geometric शब्द Greek भाषा से लिया गया है | Geo का अर्थ धरती और metric का अर्थ मापना है | Engineering Drawing में यह बहुत जरूरी है की geometrical construction simple problem के बारे में पूरा ज्ञान हो व् आगे जाने से पहले अच्छे-अच्छे काम के लिए geometrical के terms के बारे में पूरा ज्ञान होना बहुत जरुरी है जो निम्न्लिखित है | अगर आप भी Geometrical Constructions Kya Hai के बारे में जानना चाहते तो हमारे साथ लास्ट तक इस पोस्ट में बने रहे और हम आपको Geometrical Constructions क्या होता है या किसे कहते हैं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है.

Geometrical constructions की पूरी जानकारी हिंदी में.

What is Point (बिंदु क्या है ) ?
Point एक simple position है | point वह होता है जो स्थान को प्रकट करता है | इसे आमतौर पर small point से दर्शाया जाता है इसका कोई प्रणाम नहीं है |

What is Line ?
A line is that which has length but no width and thickness.

लाइन क्या है ?
चौड़ाई  व् मोटाई  रहित दुरी को line कहते है |

Straight Line(सीधी रेखा ) क्या है ?
किन्ही दो बिन्दुओ के बीच की न्यून्तम दुरी को straight line कहते है |

Parallel Line(सामान्तर रेखा )क्या है ?
यह line रेल की पटरी के समान होती है जो आपस में समान दुरी पर हो तथा किसी भी दिशा में बढ़ाने पर ना मिले उसे समान्तर रेखा कहते है |

parallel-line

Converging Line(असमान्तर रेखा)  क्या है  ?
वह line जो एक दिशा में बढ़ाने पर आपस में मिल जाती है व् दुसरी दिशा की और बढ़ाने से फ़ैल जाती है उसे असमान्तर रेखा कहते है |

Converging-Line

Curved Line(टेढ़ी-मेढ़ी रेखा) क्या है ?
यह line कभी भी सीधी नहीं होती और line खींचते समय अपनी दिशा change कर लेती है | यह line सांप के आकार में होती है |

Horizontal Line(क्षैतिज रेखा ) क्या है ?
यह line धरती के surface के बराबर होती है इसे horizontal line कहते है |

Vertical Line(खड़ी रेखा) क्या है ?
वह line जो धरती के तल से 90 डिग्री के angle पर खड़ी हो उसे vertical line कहते है |

Oblique Line क्या है ?
 यह line किसी भी angle पर हो सकती है | यह ना तो horizontal और ना vertical के समान होती है |

Angle  (कोण)  क्या है ?
दो रेखाओ को आपस में मिलाने पर जो कोण बनता है या दो रेखाओ को आपस में मिलाने पर जो आकृति बनती है वो कोण कहलाती है |

Right Angle (समकोण)  क्या है ?
जब कोई vertical line, horizontal line पर मिलती है तो दो बराबर कोण बनते है उसमे से एक कोण को समकोण कहते है या 90 डिग्री के angle को right angle कहते है |

Acute Angle (न्यून कोण)  क्या है ?
90 degree या समकोण (right angle) से छोटे कोण (angle) को न्यून कोण (acute angle) कहते है |

Obtuse Angle (अधिक कोण)  क्या है ?
90 डिग्री से ज्यादा के कोण को अधिक कोण (obtuse angle) कहते है |

Reflex Angle क्या है ?
 180 डिग्री से अधिक वाले कोण को reflex angle कहते है |

Complementary Angle(पूरक कोण) क्या है ?
जब कोई दो कोण (angle) आपस में मिलकर 90 डिग्री का कोण (angle) बनाए उसे complementary angle कहते है |

Supplementary Angle क्या है ?
जब दो कोण (angle) आपस में मिलकर 180 डिग्री का कोण (angle) बनाए उसे supplementary angle कहते है |
Triangle (त्रिभुज)  क्या है ?
 तीन भुजाओं से घिरी हुई आकृति को त्रिभुज (triangle) कहते है | इसके तीन angle होते है तथा तीनो कोणों का योग 180 डिग्री होता है |

Equilateral Triangle (समबाहु त्रिभुज)  क्या है ?
 जिस त्रिभुज की तीनों भुजाएं समान हो और तीनो कोण भी समान हो उसे समबाहु त्रिभुज (equilateral triangle) कहते है |

Isosceles Triangle (समद्विबाहु त्रिभुज) क्या है ?
जिस त्रिभुज की दो भुजाएं व् दो कोण बराबर होते है उसे समद्विबाहु त्रिभुज (isosceles triangle) कहते है |

 Scalene Triangle (बिषम कोण त्रिभुज)  क्या है ?
जिस त्रिभुज की तीनो भुजाएं और तीनो कोण असमान हो उसे बिषम कोण त्रिभुज (scalene triangle) कहते है |

Right Angle Triangle (समकोण त्रिभुज) क्या है ?
जिस त्रिभुज में एक कोण 90 डिग्री का और बाकि दो कोण न्यून कोण (acute angle) हो उसे समकोण त्रिभुज (right angle triangle) कहते है |

Acute Angle Triangle (न्यून कोण त्रिभुज) क्या है ?
जिस त्रिभुज में तीनो कोण न्यून (acute angle) हो या तीनो कोण 90° से कम हो उसे न्यून कोण त्रिभुज (acute angle triangle) कहते है |

Obtuse Angle Triangle (अधिक कोण त्रिभुज) क्या है ?
जिस त्रिभुज में एक कोण 90 डिग्री (obtuse angle) से अधिक हो और अन्य दो कोण न्यून कोण हो उसे अधिक कोण त्रिभुज  (acute angle triangle) कहते है |

 Vertex (शिर्ष)  क्या है ?
आधार (Base) के सामने वाले बिंदु (point) को शीर्ष (vertex) कहते है |

what-is-vertex


Quadrilateral क्या है ?
चार भुजाओ से घिरी हुई या बनी हुई आकृति को चतुर्भुज (quadrilateral) कहते है |

Square (वर्ग) क्या है ?
वर्ग की सभी भुजाए समान व् प्रत्येक कोण 90 डिग्री का होता है तथा चारो कोणों का योग 360° होता है |

Rectangle क्या है ?
आयत का प्रत्येक कोण 90 डिग्री का होता है तथा आमने-सामने की भुजाएं बराबर होती है तथा चारो कोण 360 डिग्री के होते है |


Trapezoid विषमकोण लम्ब चतुर्भुज क्या है ?
विषमकोण लम्ब चतुर्भुज (Trapezoid) की सभी भुजाएं व् सभी कोण असमान होते है |

what-is-Trapezoid
Trapezium क्या है ?
Trapezium की दो भुजाये parallel होती है लेकिन कोण तथा भुजाये असमान होती है |

what-is-Trapezium

Rhombus क्या है ?
विषमकोण चतुर्भुज (rhombus) की चारो भुजाएं समान होती है लेकिन चारों कोण समान नहीं होते |

what-is-rhombus

Rhomboid क्या है ?
विषमकोण आयत (rhomboid) की आमने-सामने की भुजाएं बराबर होती है और इसमे आमने-सामने के कोण बराबर होते है |

what-is-Rhomboid


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ